फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलाइजा जांच में 23 डेंगू मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में डेंगू का कहर जारी है। एलाइजा जांच में 23 में डेंगू रोगियों के मिलने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सदर क्षेत्र में अभी तक 209 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसके 46 गांव बुखार से प्रभावित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 16 जगहों पर कैंप लगाकर बुखार से पीड़ितों की जांच की गई और उनको दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉक्टर बृजेश शुक्ला ने बताया कि तिर्वा मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में 23 डेंगू पॉजिटिव मिले है। 16 स्थानों पर कैंप लगाया गया है। इसमें हरसौलपुर, हिमालीपुरा, गढ़िया, जसौली, तेरामल्लू, नसरापुर, कपूरापुर, टिड़ियापुर, बेहरिन, सिखैली, ठठिया, भदौसी, पीपल वाली गली, रूरा, नारायनपुर्वा व बछज्जापुर में कैंप लगाया गया।
वायरल बुखार से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला मुख्यालय का सदर ब्लाक क्षेत्र है। जहां 209 डेंगू पॉजिटिव रोगी मिले हैं। जिले के स्वास्थ्य महकमे के रिकार्ड के मुताबिक इस समय सदर ब्लाक के 46 गांव बुखार की चपेट में हैं। इन गांवों में अब तक 209 लोग डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिले में सबसे ज्यादा डेंगू का केस इसी ब्लाक से हैं। अकेले दाईपुर गांव में ही 48 केस सामने आए हैं। इसके अलावा तेरामल्लू में 25, जलालपुर सरवन में 13, तिखवा और मड़हरपुर में 12-12, अकीलपुर में 11 डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े ब्लाक उमर्दा का भी बुरा हाल है। इस ब्लाक के 31 गांवों में बुखार के रोगी सबसे ज्यादा हैं। इन गांवों में 52 डेंगू के मामले मिल चुके हैं। यहां ठठिया में सबसे ज्यादा सात, अहेर, बहादुरपुर, नुनारी, सुरजापुर, बेहटा, रूरा, उमर्दा आदि गांव में भी बड़ी संख्या में डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं।
कन्नौज के 47 मोहल्ले में वायरल फैला हुआ है। इसमें अकेले कन्नौज शहर के ही 47 मोहल्ले वायरल की चपेट में हैं। इसमें 150 से ज्यादा लोग डेंगू से पीड़ित हैं। इनमें काजीपुर टीला में अकेले 23 डेंगू पीड़ित मिले हैं। इसके अलावा जसौली में 18, पठकाना में आठ, लुधपुरी में सात, मौसमपुर में छह, बालापीर में छह, शेखाना में छह, कागजियाना में पांच मरीज डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं। कन्नौज नगर पालिका के अलावा तिर्वा नगर पंचायत के 15 मोहल्ले, छिबरामऊ में तीन, सौरिख में तीन, तालग्राम और समधन में दो-दो मोहल्ले वायरल की चपेट में हैं।
आरोग्य मेले में 152 गोल्डेन कार्ड बने
जिले में तीन शहरी और 33 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 161 लोगों की कोरोना की जांच की गई। 152 आयुष्मान लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के नोडल अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार मिश्र ने आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। बताया कि मेले में लोगों की सेहत की जांच की गई। इसमें 2407 मरीजों को लाभान्वित किया गया, जिसमें 1121 पुरुष, 1073 महिला व 213 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें