कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण थमता नजर आ रहा है। गुरुवार को 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 59 लोग बीमारी से जंग जीतकर स्वस्थ हुए हैं। 435 संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है। पिछले छह दिन में संक्रमितों की यह संख्या काफी कम बताई जा रही है।
पिछले साल मार्च से अब तक 9080 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें104 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 दिन से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण घटने की सूचनाएं मिल रही हैं। गुरुवार को 20 लोग संक्रमित मिले हैं। गीतापुरम छिबरामऊ, बहादुरपुर उजैना, इंदुइयागंज, भूढ़ा, बढ़इयनपुर्वा, बेहटा, शहर के मोहल्ला चौहट्टा, वाहपुर, पीपल गली छिबरामऊ, सलेमपुर, देवीपुर्वा, विचपुरिया, गुलरियनपुर्वा, आवास विकास कालोनी छिबरामऊ में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
उधर, कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. केसी राय का कहना है कि लोग दूसरी लहर में जागरूक हुए हैं। इसी से कोरोना का ग्राफ कम हुआ है। लोग मास्क लगाए रहें। सामाजिक दूरी का पालन करें।