फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा मतगणना स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मतगणना के दौरान किसी तरह की चूक न होने पाए इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ दोपहर के समय मतगणना स्थल का जायजा लिया। ठेकेदार को तेजी के साथ काम करने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी समिति परिसर के हर स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन



शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद, सीडीओ एसके सिंह अन्य अधिकारियों के साथ मंडी समिति के मतगणना स्थल पहुंचे। बैरिकेडिंग ठेकेदार को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में व्यापारियों की दुकानों में से एक दुकान प्रेक्षक के लिए, एक खुद के लिए व एसपी के लिए तैयार करने के लिए कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कार्मिक व एजेंटों को मतगणना स्थल तक आने के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की जाए। इस बैरिकेडिंग से अन्य किसी को प्रवेश न दिया जाए। मतगणना स्थल की निगरानी करने के लिए कंट्रोल रूम के अलावा उनके कक्ष में एलसीडी लगाई जाए। इससे कि एसपी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख कर पुलिस को दिशा निर्देश दे सकें। मीडिया कर्मियों के लिए पुराने एआरटीओ कार्यालय के निकट टेंट लगाया जाएगा। मीडिया कर्मियों को जिला सूचना अधिकारी की ओर से सभी चरणों की प्रति दी जाती रहेगी। इसके अलावा मोबाइल पर एप डाउनलोड कर भी मतगणना के नतीजों को देखा जा सकता है।

मतगणना स्थल से 200 मीटर की परिधि में बाहरी लोग नहीं रहेंगे। जीटी रोड पर भी पुलिस की पहरेदारी होगी। भारी वाहनों को भी नहीं निकलने दिया जाएगा। मंडी समिति के बाहर लगने वाली सभी दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा मतगणना स्थल
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख एसपी देंगे पुलिस को निर्देश, कार्मिकों व एजेंटों को अलग-अलग बैरिकेडिंग से दिया जाएगा प्रवेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें