फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-डीसीएम में भिडंत, आधा दर्जन सवारियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। रोडवेज बस और डीसीएम में भिड़ंत से आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं। इन्होंने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। बाद में दोनों चालकों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन



शुक्रवार दोपहर कन्नौज डिपो की बस कुंभ शटल सेवा को चालक नरेंद्र सिंह निवासी बिल्हौर दिल्ली लेकर जा रहे थे। सराय प्रयाग के निकट पेट्रोल पंप के पास बस के आगे जा रही डीसीएम ने पंप की ओर मोड़ने के लिए ब्रेक लगाए। पीछे से बस टकरा गई। बस में बैठे रामपाल, इनकी पत्नी माया देवी निवासी फतवापुर बेला औरैया, प्रमोद तिवारी और इनकी पत्नी राधा निवासी गोवा सतौरा थाना तिर्वा, रामवती पत्नी शिव शंकर निवासी भवानीपुर अनौगी, रमेश चंद्र निवासी छिबरामऊ सहित कई सवारियां घायल हो र्गइं। घायलों ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। घटना के दौरान लोगों ने डीसीएम चालक दीपक पुत्र सुदामा निवासी झिटकैयया थाना राजेपुर जिला मोतिहारी बिहार को पीट दिया। सूचना पाकर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। चालक को लोगों की पकड़ से मुक्त कराया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।


सराय प्रयाग चौकी के दरोगा मोहम्मद तौकीर ने बताया कि रोडवेज बस और डीसीएम के बीच भिड़ंत हो गई थी। कुछ सवारियों को चोट लगी है। रोडवेज बस और डीसीएम के चालक में समझौता हो गया है। किसी ने भी कानूनी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस-डीसीएम में भिड़ंत, आधा दर्जन सवारियां घायल
सवारियों ने निजी चिकित्सक के यहां कराया इलाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें