फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात में युवाओं में दिखा आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। सीएम के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम ने युवाओं को उर्जावान बताते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस दौरान युवाओं में आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश दिखा।
विज्ञापन



शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में सीएम के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सीएम के कार्यक्रम की शुरुआत से पहले मंचासीन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय समेत अन्य भाजपा नेताओं ने हाल में मौजूद युवाओं के मन की बात की सुनी। छात्रों ने छात्रवृत्ति न मिलने की समस्या के साथ-साथ पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रधानमंत्री से आतंकवाद के सफाये की मांग की।


वहीं जलालाबाद के बूथ नंबर 73 के कार्यकर्ता ने भाजपा नेताओं से कहा कि जब चुनाव नजदीक होते हैं, तब बूथ कार्यकर्ता की खोज की जाती है। चुनाव के बाद सभी नेता बूथ कार्यकर्ता को भूल जाते हैं। कार्यक्रम में कुछ युवाओं ने अपनी मन की बात न बोलकर बाक्स में लिखकर डाल दी। एक बजे के करीब सीएम योगी को कार्यक्रम में सभी ने लाइव सुना। सीएम ने कहा, देश में युवा होने का मतलब देश में उर्जा होना है। युवाओं को रामप्रसाद बिस्मिल की मिसाल देते हुए बताया कि बिस्मिल जी काकोरी कांड से हीरो बन गए थे। अगर युवा ठान ले तो जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। प्रधानमंत्री देश में एक शक्ति के रूप में स्थापित हैं। मोदी सरकार ने किसानों का दर्द समझा है। उजाला योजना में तीन करोड़ 40 लाख बल्ब दिए गए हैं। लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस का निर्माण कार्य शुरू कराया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में 12 लाख 82 हजार आवास व शहरी क्षेत्र में 8 लाख 66 हजार आवास दिए। 6 करोड़ 43 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन दिए। सौभाग्य योजना के तहत 94 लाख घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक, विधायक कैलाश राजपूत, वीर सिंह, ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, घनश्याम, रामू कटियार समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


मन की बात में दिखा आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश

युवाओं ने सुनी सीएम योगी के मन की बात, युवाओं ने बाक्स में लिखकर डाली अपने मन की बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें