फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बाईपास निर्माण की प्रक्रिया में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। जीटी रोड के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। शहर के बाईपास मार्ग का भी चौड़ीकरण होना है। ऐसे में बाईपास पर रहने वाले लोगों ने नया बाईपास मार्ग बनवाने की मांग की थी। नगर पालिकाध्यक्ष राजीव दुबे ने भी अपने स्तर से पहल कर सड़क परिवहन राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री को पत्र लिखा था। उनके पत्र को एनएचएआई के अध्यक्ष को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन



पालिकाध्यक्ष राजीव दुबे ने बताया कि 15 जनवरी को उन्होंने सड़क परिवहन राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर छिबरामऊ में नए बाईपास मार्ग का निर्माण कराने की मांग की थी। पत्र में पुराने बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण से होने वाले नुकसान को भी बताया गया था। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष को सड़क परिवहन राजमार्ग एवं पोत मंत्री के निजी सचिव वैभव डांगे का पत्र प्राप्त हुआ। इसमें कहा गया है कि उनके पत्र को अग्रिम कार्रवाई के लिए (एनएचएआई) राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष को भेज दिया गया है। पालिका अध्यक्ष के पत्र पर कार्रवाई से लोगों में आशा का संचार हुआ है। शहर में नए बाईपास मार्ग को बनवाने की मांग को लेकर कई दिनों तक आंदोलन चला था। इसके लिए स्थानीय लोग प्रयास में जुटे हुए हैं। इसी आधार पर पालिकाध्यक्ष ने सड़क मंत्री को पत्र भेजा था।
विज्ञापन


नए बाईपास निर्माण की प्रक्रिया में आई तेजी
नगर पालिका अध्यक्ष के पत्र पर नितिन गडकरी ने एनएचएआई अध्यक्ष को अग्रिम कार्रवाई के लिए दिया आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें