छिबरामऊ(कन्नौज)। मेरा परिवार, भाजपा परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को पूर्व सहकारिता मंत्री पं. रामप्रकाश त्रिपाठी की पत्नी और प्रदेश राज्यमंत्री अर्चना पांडेय की मां विद्यादेवी त्रिपाठी ने अपने आवास पर भाजपा का ध्वज लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।
भाजपा जिला महामंत्री गौरव द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी राज्यमंत्री अर्चना पांडेय के मोहल्ला बजरिया स्थित आवास मानस भवन पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी मां विद्यादेवी त्रिपाठी को भाजपा का ध्वज प्रदान किया, जिसे उन्होंने अपनी छत पर लगा कर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान रविशंकर चतुर्वेदी व सिकंदरपुर के सिंटू दुबे आदि मौजूद रहे।
राज्यमंत्री की मां ने अभियान का शुभारंभ किया