फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रही किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तालग्राम(कन्नौज)। थानाक्षेत्र के मस्तियापुर गांव में मक्के के खेतों में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रही एक किशोरी की जहरीली दवा के असर से हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

मस्तियापुर गांव निवासी साहब सिंह की पुत्री प्रियंका (15) अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कालेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। शुक्रवार को कालेज से लौटने के बाद अपने दो छोटे भाइयों को साथ लेकर मक्का की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रही थी। तभी जहरीली दवा के असर से अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। प्रियंका के भाइयों ने घर पहुंचकर जबतक परिजनाें को घटना की सूचना दी, प्रियंका की हालत और बिगड़ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता पिता व ग्रामीण देर शाम उसे अस्पताल ले जा रहे थे। तभी प्रियंका ने रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रियंका की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष तालग्राम मोहम्मद तारिक खान का कहना है कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है।

-स्कूल से लौटने के बाद भाइयों के साथ गई थी खेत
-पुलिस को नहीं दी सूचना, कर दिया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें