फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: टैंकर पलटने से 10 हजार लीटर दूध बर्बाद, ले गए ग्रामीण

Sun, 26 Nov 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जलालपुर पनवारा के पास नेशनल हाईवे-91 पर चालक को झपकी आने से दूध भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे 10 हजार लीटर दूध फैलने से बर्बाद हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में दूध लेने की होड़ लग गई। वह बर्तनों में दूध भर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को भगाकर क्रेन की मदद से टैंकर को हटवाया। टैंकर कौशांबी के बैरागीपुर से दूध भरकर अलीगढ़ जा रहा था।
विज्ञापन

बिहार के गया जिला के शंकरपुर नीम ककवा गांव निवासी जितेंद्र कुमार कौशांबी जनपद बैरागीपुर से 30 हजार दूध टैंकर में भरकर अलीगढ़ जा रहा था। शनिवार की सुबह पांच बजे जैसे ही सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर-पनवारा के पास नेशनल हाईवे-91 पर पहुंचा। तभी चालक को झपकी आने से टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही हाईवे किनारे दूध फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही जलालपुर पनवारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को हटाकर टैंकर को क्रेन की मदद से हटवाया। चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि दूध लेकर जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया था। टैंकर को खाली करवाकर क्रेन से हटवाया गया। 10 हजार लीटर दूध बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें