फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनशाह तिराहे पर युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार की रात जीवनशाह तिराहे पर भीड़भाड़ के बीच एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में सनसनी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेखौफ अंदाज में मौके से फरार हो गया। जबकि, घायल को इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावर का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली इलाके की नारियल वाली गली निवासी शिक्षक अनिल मिश्रा का पुत्र मोहित मिश्रा (27) अपने दोस्त इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी रवि के साथ कार में सवार होकर किले से मेडिकल कॉलेज की ओर एक दोस्त से मिलने जा रहे था। जीवनशाह तिराहे पर जाम लगा हुआ था। यहां बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार युवक कार में सवार कुछ लोगों से बीच सड़क पर झगड़ा कर रहा था। कार में दुल्हन भी सवार थी। जब काफी देर तक जाम नहीं खुला तो मोहित कार से उतरकर बीच बचाव करने पहुंच गया। इसी बीच बाइक सवार युवक मोहित से उलझ गया और दोनों में कहासुनी होने लगी। नौबत धक्कामुक्की तक जा पहुंची। गुस्साए बाइक सवार युवक ने कमर से असलहा निकालकर मोहित को गोली मार दी, जिससे इलाके में सनसनी मच गई। दोस्त रवि ने बाइक सवार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो बेखौफ अंदाज में गाड़ी स्टार्ट कर शहर की ओर चला गया। दोस्त ने तत्काल घायल मोहित को कार में बैठाया और उसे इलाइट चौराहे के आगे स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गया। हालत गंभीर होने पर रवि उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर भागा। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी होने पर भारी संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। विदित हो कि घायल मोहित एक निजी कंपनी नौकरी करता है, जबकि उसका दोस्त कारोबारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें