फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मानसिक बीमारी से परेशान युवक ने जहर खाकर जान दे दी। दो दिन पहले वह घर से लापता हो गया था। उसके बाद बृहस्पतिवार को वह एवट मार्केट के पास अचेत अवस्था मेें मिला। उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नवाबाद पुलिस के मुताबिक काली माई मंदिर, तालपुरा निवासी संजय (40) पुत्र प्रेमदास पल्लेदारी करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजय मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी वजह से वह शराब के नशे का भी आदी हो गया। पिछले कई दिनों से वह गुमसुम रहता था। 18 अगस्त की रात को वह घरवालों को बिना बताए ही रात में चला गया। सुबह एवट मार्केट के पास वह अचेत अवस्था में मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंची। गंभीर हालत में देखते हुए इमरजेंसी में भर्ती करा दिया गया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों के मुताबिक सल्फास खा लेने की वजह से उसकी हालत खराब हो गई थी। शुक्रवार, सुबह उसकी मौत हो गई। नवाबाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें