फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंड से अपह्त युवक सात घंटे बाद झांसी के हंसारी से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मध्यप्रदेश के जिला भिंड क्षेत्र के गोहद चौराहा थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाले एक युवक का रविवार शाम कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पुलिस को पांच घंटे बाद उसकी लोकेशन झांसी के पुलिया नंबर नौ के निकट रेलवे ट्रैक के पास मिली। सूचना पर आरपीएफ ने उसकी तलाश शुरू की। आरपीएफ ने उसे दो घंटे की मशक्कत के बाद हंसारी के पास से बरामद कर लिया। बाद में युवक के साथ गोहद पुलिस व आरपीएफ ने बदमाशों की जंगल में तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस युवक को अपने साथ लेकर गोहद रवाना हो गई।
विज्ञापन

भिंड जिले के गोहद थाना क्षेत्र के हनुमान कॉलोनी निवासी अमर सिंह का पुत्र रिंकू चौहान (20) गाड़ियों के धुलाई सेंटर पर काम करता है। रविवार शाम वह धुलाई सेंटर से वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसका कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। वह जब रात नौ बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। रात दस बजे रिंकू ने अपने भाई को फोन कर बताया कि उसका चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया है और वह किसी जंगल में है। बदमाश कहीं पर खाना खा रहे थे, तभी वह मौका पाकर भाग निकला। कई किलोमीटर दौड़ लगा चुका है। उसे दूर से ट्रेन की आवाज सुनाई दे रही है और वहीं से अपने मोबाइल से बात कर रहा है। तुरंत परिजनों ने इस बात की जानकारी टीआई (थाना प्रभारी) ओपी मिश्रा को दी। टीआई ने युवक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाया तो उसकी लोकेशन झांसी रेलवे स्टेशन के निकट पुलिया नंबर नौ के पास मिली। टीआई ने इस बात की जानकारी आरपीएफ थाना झांसी में कार्यरत उपनिरीक्षक हरिओम सिकरवार को दी। उनसे युवक को बरामद करने के लिए मदद मांगी। इस पर आरपीएफ उपनिरीक्षक सिपाहियों के साथ पुलिया नंबर नौ के निकट रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गए।
वह अपने सहकर्मियों के साथ काफी देर तक युवक की ट्रैक व आसपास की झाड़ियों में तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद आरपीएफ ने गोहद चौराहा पुलिस से दोबारा युवक की लोकेशन मांगी। आरपीएफ को काफी मशक्कत के बाद युवक हंसारी के निकट सुनसान जगह पर मिल गया। वह बेहद घबराया हुआ था। उसे आरपीएफ थाने लाया गया। यहां उसने बताया कि वह रविवार की शाम धुलाई सेंटर से घर जा रहा था, तभी एक कार उसके पास आकर रुकी। कार से एक युवक उतरा और उससे ग्वालियर के रास्ते के बारे में पूछने लगा। वह रास्ते के बारे में बता रहा था, तभी बदमाश ने उसके ऊपर कोई स्प्रे डाला। उसके बाद उसे होश नहीं रहा। जब होश आया तो कार जंगल में खड़ी थी। बदमाश कार से उतरकर खाना खा रहे थे, तभी वह मौका पाकर भाग निकला।
विज्ञापन

वहीं, युवक के बरामद होने की सूचना पर गोहद चौराहा थाने के टीआई फोर्स व परिजनों के साथ झांसी आ गए। बाद में युवक के बताए स्थानों पर पहुंचकर आरपीएफ व पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार कौशिक ने आवश्यक कार्रवाई के बाद युवक को गोहद चौराहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें