फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरा युवक, बचाने को साथी भी कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी जंक्शन में बुधवार दोपहर एक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक फिसलकर नीचे गिर पड़ा। युवक को नीचे गिरता देख ट्रेन में सवार उसका साथी भी चलती ट्रेन से कूद पड़ा। यह देखकर प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। ट्रेन से नीचे गिरा युवक उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। युवक के हाथ एवं पांव में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बंगरा निवासी वीरेंद्र पाठक (28) अपने दोस्त रजनीश (30) के साथ पूना जाने के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब बारह बजे दोनों झांसी जंक्शन पहुंचे। यहां से उनको कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पकड़नी थी लेकिन, बुधवार को संपर्क क्रांति विलंब से जंक्शन पहुंची। गाड़ी के लेट हो जाने से वह दोनों जंक्शन पर इधर-उधर घूम रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही गाड़ी प्लेटफार्म से आगे बढ़ी पीछे से वीरेंद्र और रजनीश दौड़ते हुए आए। रजनीश गाड़ी के पीछे के तीसरे कोच में चढ़ गया लेकिन, तब तक गाड़ी कुछ रफ्तार में आ गई। वीरेंद्र ने गाड़ी में चढ़ने की कोशिश की लेकिन, हत्थे पर उसका हाथ फिसल गया। वह लड़खड़ाकर नीचे गिर पड़ा। गनीमत की बात यह रही कि ट्रेन की चपेट मेें आने से वह बाल-बाल बच गया। उधर, वीरेंद्र के नीचे गिरते ही रजनीश घबड़ा उठा। वह भी गाड़ी से नीचे कूद गया हालांकि उस वक्त गाड़ी की रफ्तार अधिक नहीं थी, इस वजह से उसको चोट नहीं आई लेकिन, वीरेंद्र के घुटने एवं हथेली में चोट आ गई। तब तक वहां प्रत्यक्षदर्शियों का भी जमावड़ा लग गया। जीआरपी पुलिस उन दोनों को उपचार के लिए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें