फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं

Tue, 18 Jun 2024 01:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

मृतक रेलवे स्टेशन पर सामान बेचता था। सोमवार रात वह घर लौटकर नहीं गया था। सुबह उसका शव मैदान पर पड़ा हुआ मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में मंगलवार दोपहर रेलवे स्टेशन के पास मैदान से एक युवक की लाश बरामद हुई है। लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


सीपरी बाजार के पुरानी कांशीराम कॉलोनी निवासी अभिषेक तिवारी (28) पुत्र नंदकिशोर तिवारी रेलवे स्टेशन पर सामान बेचता था। सोमवार रात वह घर लौटकर नहीं गया। सुबह उसका शव मैदान पर पड़ा हुआ मिला। शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले लेकिन, परिवार के लोगों का कहना है उसकी हत्या की गई। नवाबाद इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही बात मालूम चल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें