झांसी। चिरगांव थाना इलाके के एक गांव में बीते रोज हुई मूसलाधार बारिश के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया।
चिरगांव के ग्राम ओपरा के निवासी मनीराम का पुत्र महेंद्र अहिरवार (37) सोमवार को ही मूसलाधार बारिश के दरम्यान गांव के ही एक तालाब में गिर गया। तालाब में पानी बढ़ने की वजह से वो उसमें डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। विदित हो कि बीते दो दिनों तक लगातार हुई भारी बारिश की वजह से ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है। नदियां उफनाई हुई हैं, जबकि तालाबों में भी पानी बढ़ गया है। इससे खतरा भी बढ़ा हुआ है।