फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तेलंगाना एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, भाई के साथ जा रहा था हैदराबाद; पत्नी ने कर ली थी दूसरी शादी

Mon, 01 Apr 2024 07:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में एक युवक की तेलंगाना एक्सप्रेस से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने चचेरे भाई के साथ हैदराबाद जा रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाइयों के साथ कानपुर से हैदराबाद जा रहा था। इसी बीच झांसी में हादसे का शिकार हो गया। शादी के कुछ समय बाद युवक की पत्नी ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से वह परेशान रहने लगा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिहुआ वीरा निवासी दीपू (29) रविवार को अपने चचेरे भाई मुनेश और विद्यासागर के साथ तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में सवार होकर हैदराबाद जा रहा था। बहनोई दिलीप कुमार ने बताया कि दीपू का दोस्त अनिल हैदराबाद में रहता है। दीपू उससे मिलने और खेती के लिए पैसा लेने जा रहा था। चचेरे भाई विद्यासागर ने बताया कि ट्रेन के झांसी स्टेशन पहुंचने से पहले दीपू बाथरूम करने चला गया। 

इस बीच अचानक शोर होने लगा कि एक युवक ट्रेन से गिर गया। इसके बाद ट्रेन रुक गई। हम लोगों ने देखा तो दीपू कोच में नहीं था। ट्रेन से उतरकर तकरीबन आधा किलोमीटर पैदल चलने पर ट्रैक के पास दीपू का शव पड़ा हुआ था। उसके दोनों पैर कटे हुए थे। सूचना के बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पहुंचाया। रविवार को परिजन झांसी पहुंच गए।
विज्ञापन


बता दें कि दीपू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी चार बहनें रूपा, नीलम, सोनी और नीलू शादीशुदा हैं। बहन रूपा ने बताया कि पांच साल पहले दीपू की शादी हो गई थी, लेकिन एक साल बाद ही उसकी पत्नी छोड़कर चली गई और उसने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से दीपू उदास रहता था। दीपू के पिता गयाप्रसाद की दो साल पहले मौत हो गई थी। अब दीपू अपनी मां रामबेटी के साथ घर पर रहता था। दीपू की मौत की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। वह बार-बार बेटे को याद कर बेसुध हो जा रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें