फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बड़े भाई को पेट्रोल डालकर जलाने के आरोप में छोटा भाई नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। प्रेमनगर के हीरापुर निवासी संगीता ने अपने देवर के खिलाफ बड़े भाई पर पेट्रोल छिड़क कर जला देने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हीरापुर निवासी संगीता पत्नी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि देवर नरेंद्र के साथ उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस वजह से नरेंद्र अक्सर उनके परिवार से खुन्नस रखता है। 27 मई के तड़के उनके पति राजकुमार घर के बाहर सो रहे थे, उसी दौरान नरेंद्र घर में घुस आया। उसके हाथ में पेट्रोल से भरी कटिया थी। उसने राजकुमार पर पेट्रोल छिड़क कर उनको जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। आग लगने पर राजकुमार चिल्लाने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। उनके शरीर पर कंबल आदि डालकर आग बुझाई गई। परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उनकी हालत नाजुक होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राजकुमार की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई नरेंद्र के खिलाफ जान से मारने की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रेमनगर थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर का कहना है कि घटना संदिग्ध है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें