फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला अस्पताल के सामने से हटेगी स्मार्ट सिटी की पार्किंग

Wed, 29 May 2024 04:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार को मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। कमिश्नर ने महिला अस्पताल के सामने चल रही स्मार्ट सिटी की पार्किंग हटाने के निर्देश दिए। यहां तीमारदारों के वाहन खड़े कराने के लिए कहा।
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय, मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद कटियार, नोडल अधिकारी डॉ. गोकुल प्रसाद की उपस्थिति में मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने जिला अस्पताल के आईसीयू, निर्माणाधीन लैब, कोल्ड वार्ड सहित ओपीडी भवन का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने कहा कि ओपीडी में मरीजों के बैठने की व्यवस्था की जाए। सीटी स्कैन की व्यवस्था पर मंडलायुक्त ने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद वह महिला अस्पताल पहुंचे, जहां स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही अस्पताल के बाहर बनी स्मार्ट सिटी की पार्किंग को हटाने के निर्देश दिए। कहा कि यहां शुल्क पार्किंग समाप्त कर यहां मरीजों के तीमारदारों के वाहन नि:शुल्क खड़े कराएं। इस माैके पर जेडी डॉ. आरके सोनी, डॉ. अरविंद सोनी, डॉ. मुकेश राजपूत, डॉ. बृजेश खरे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
झांसी। लगातार बढ़ रहे पारे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी से बीमार पड़ रहे मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी और ओपीडी में गर्मी से बेहाल 60 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें से 24 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने बताया कि अस्पताल में गर्मी से बीमार मरीजों के लिए कोल्ड वार्ड बनाया है। साथ ही यहां अन्य वार्ड में भी इन मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को 60 मरीज आए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें