फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दयी भाई: सिल-बट्टे से बड़े भाई की तोड़ीं पसलियां फिर सीने पर किए कई वार, चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसी, मौत

Tue, 24 Oct 2023 07:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता था। पूछताछ में मालूम चला कि गाली-गलौज करने से नाराज होकर उसने बड़े भाई पर हमला कर दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़े भाई के काम पर जाने की बात कहने से नाराज सनकी भाई ने सिल-बट्टे से मारकर उसकी नृशंस हत्या कर दी। सिल-बट्टे से कई प्रहार करके उसने भाई की सारी पसालियां तोड़ दी थीं। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

सीपरी बाजार के नंदनपुरा की गली नंबर एक निवासी राम सिंह प्रजापति उर्फ कल्ली (56) पुत्र घासीराम प्राइवेट काम करता था। परिवार के साथ ही उसका छोटे भाई हरेंद्र (37) भी रहता है। हरेंद्र का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था। इस वजह से वह काम नहीं करता था। राम सिंह उसे काम करने के लिए कहते थे। सोमवार को परिवार के सभी लोग बाहर गए थे। रात में सिर्फ राम सिंह, हरेंद्र और उसकी मां रामश्री (90) थे। पड़ोस के लोगों का कहना है कि राम सिंह ने हरेंद्र से काम पर जाने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन

सनकी भाई अपने बड़े भाई पर भड़क गया। पास में ही सिल-बट्टा रखा हुआ था। हरेंद्र ने उसे उठाकर राम सिंह के सिर पर दे मारा। राम सिंह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। उसके बार हरेंद्र ने राम सिंह के सीने में उसी से कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग आ गए। जमीन पर राम सिंह लहूलुहान हाल में पड़ा था। उसे तुरंत लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पुलिस भी पहुंच गई। घर से ही हरेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें