फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों से छेड़छाड़ करने वाले युवक गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
foreginer, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी/ओरछा। जहांगीर महल में फ्रांस व स्विट्जरलैंड की महिला पर्यटकों से छेड़छाड़ करने वाले दोनों युवकों को मंगलवार सुबह ओरछा थाना पुलिस ने ओरछा तिगैला से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों युवक झांसी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


ओरछा के जहांगीर महल में घूम रहीं फ्रांस और स्विट्जरलैंड की महिला पर्यटकों के साथ 21 मार्च को सेल्फी लेने के बहाने दो युवकों ने छेड़छाड़ की थी। इस दौरान महिला पर्यटकों ने दोनों के फोटो खींच लिए थे। महिला पर्यटकों की सूचना के आधार पर पुलिस ने इन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया था। दोनों युवकों के फोटो भी पुलिस को सौंप दिए थे।

यह जानकारी दोनों देशों के दूतावासों को हुई। इसके बाद शासन स्तर पर मध्यप्रदेश पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए।
पुलिस ने महिला पर्यटकों द्वारा खींची गई फोटो के आधार पर पोस्टर बनवाए और ओरछा व झांसी में जगह-जगह चस्पा किए। शनिवार को ओरछा पुलिस को सूचना मिली कि दोनों युवक झांसी के रहने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीमों ने इनकी तलाश की।
विज्ञापन


ओरछा थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर ओरछा तिगैला से छेड़छाड़ के आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर निवासी दीपकांत तिवारी (22) पुत्र केके तिवारी व नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदा होटल के पीछे निवासी आलोक अग्रवाल (28) पुत्र जगमोहन बताया। दीपकांत के पिता मध्यप्रदेश के इंदौर में थानेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें