फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वृद्ध लाभार्थियों को अप्रैल में पेंशन नहीं

Wed, 30 Mar 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
pension, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। सर्वर डाउन होने के कारण पात्रों की जानकारियां फीड नहीं होने से 1342 वृद्ध लाभार्थियों को अप्रैल में पेंशन नहीं मिल पाएगी। फीडिंग कार्य अप्रैल में सर्वर ठीक होने के बाद ही हो सकेगा। इसके बाद इन लाभार्थियों को पेंशन मिल पाएगी।
विज्ञापन


दिसंबर 2015 में शासन ने समाज कल्याण विभाग को जनपद में 2613 नए लोगों को वृद्धावस्था पेंशन दिए जाने के लिए चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। इस पर समाज कल्याण विभाग ने आवेदन मांगे थे। आठ जनवरी 2016 को समाज कल्याण विभाग ने प्राप्त आवेदनों को विकास खंड कार्यालयों में सत्यापन के लिए भेजा था। सत्यापन के बाद जनपद में कुल 1342 पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन के लिए चयन कर लिया गया। शेष 1271 को आवेदन अपूर्ण होने पर अपात्र करार दिया गया।

चयनित इन लाभार्थियों के फार्मों की फीडिंग कर समाज कल्याण विभाग को 31 मार्च तक मुख्यालय भेजनी थी, ताकि वहां से हरी झंडी मिलने पर उन्हें अप्रैल से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा सके। लेकिन सर्वर डाउन होने से अभी तक पात्रों की जानकारियां फीड नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी इजरा उल हक बताते हैं कि विभाग की वेबसाइट नहीं खुल रही है। सर्वर डाउन है, इसलिए फीडिंग का कार्य अब अप्रैल के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ हो सकेगा। इससे चयनित पात्रों को पेंशन योजना का लाभ अप्रैल में नहीं मिल सकेगा। समस्या से शासन को अवगत करा दिया गया है।

जिले में 54,387 वृद्ध पा रहे हैं पेंशन
झांसी। समाज कल्याण विभाग के अनुसार वर्तमान में जिले में 54,387 लोगाें को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है। 1342 लोग और पात्र पाए गए हैं। इस तरह पेंशन पाने वालों की संख्या 55729 ही जाएगी। शेष 1271 वृद्धों को और चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें