फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पहुंचे युवक को चप्पलों से पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मजदूरी का पैसा मांगने गए युवक को पिता-पुत्र ने मिलकर चप्पलों से पीटा। उसे अधमरा हालत में बाहर भागा दिया। घायल युवक ने रक्सा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना रक्सा के कोटखेरा निवासी युवक पुष्पेंद्र अहिरवार गांव में ही मेहनत-मजदूरी का काम करता है। कुछ दिनों से वह सत्यवीर यादव पुत्र रामप्रसाद के यहां काम कर रहा था। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह सत्यवीर से मजदूरी का पैसा मांगने गया था। इसी बात पर पिता-पुत्र नाराज हो गए। दोनों ने मिलकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। अंदर उसकी जूते एवं चप्पलों से जमकर पिटाई की। जान से मारने की धमकी देते हुए उसे वहां से भागा दिया। घायल युवक वहां से सीधे रक्सा थाने पहुंचा। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। रक्सा इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें