फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय उतारा मौत के घाट: सिर पर हथौड़े से किए वार... पास ही सो रहे थे पत्नी और बच्चे; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 24 Sep 2024 04:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

मृतक की पत्नी मधु ने बताया कि देर रात उनका पड़ोसी आया और हथोड़े से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के थाना महरौनी के ग्राम कुम्हेडी में पड़ोसी ने सोते समय युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी ने रंजिशन वारदात को अंजाम देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपों के आधार पर जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन

कुम्हेडी निवासी राजकुमार (40) की उसके ही पड़ोसी ने सोमवार की देर रात हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को तब अंजाम दिया राजकुमार घर मे सो रहा था। मृतक की पत्नी मधु ने बताया कि देर रात उनका पड़ोसी आया और हथोड़े से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। मधु ने आगे बताया कि घटना के समय वह और उसके बच्चे घर में सो रहे थे, जब पड़ोसी ने अचानक से हमला किया। मधु ने अपने पति की हत्या के पीछे पड़ोसी से रंजिश बताया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें