अतपेई गांव निवासी मातादीन (65) की पत्नी के नाम सरकारी कोटे की दुकान है। कोटे को लेकर उनका पड़ोस में रहने कौशल से विवाद है। दोनों के बीच एक साल पहले भी मारपीट एवं मुकदमेबाजी हो चुकी। शनिवार को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। मातादीन के परिजनों ने पुलिस को बताया रविवार को कौशल ने मातादीन पर फायर झोंक दिया।
इससे मातादीन गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी आरए के मुताबिक घायल मातादीन को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही विवाद की सही वजह मालूम चल सकेगी।