फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ललितपुर में कलयुगी बेटे ने शराब के लिए रुपये न देने पर माता-पिता को बेरहमी से पीटा, बाप की मौत

Wed, 09 Mar 2022 01:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर के कारी पहाड़ी गांव में कलयुगी बेटे ने शराब के लिए रुपये न देने पर माता-पिता को बेरमही से पीटा, ज्यादा पिटाई होने से पिता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर अपने माता-पिता की डंडे से बेरहमी से पिटाई की, पिटाई से पिता की मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ललितपुर जिले के जखौरा थाना इलाके के गांव कारी पहाड़ी में एक कलयुगी बेटे ने शराब के लिए रुपये न देने पर पिता गेंदालाल (80) और मां मुन्नी की डंडे से पिटाई कर दी। 

मां ने घटना की शिकायत चौकी पुलिस में कर दी, इससे खफा बेटे ने पिता को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया और आरोपी फरार हो गया। मंगलवार की रात करीब 8 बजे हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें