फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: गोली लगने से घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Sun, 30 Jan 2022 05:18 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

बाइक सवार मोहित से उलझ गया। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई होने लगी, इसी बीच बाइक सवार ने फायर कर दिया, जो मोहित के पेट में लगा और बाइक सवार घटनास्थल से बेखौफ अंदाज में निकल गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के थाना कोतवाली इलाके की नारियल वाली गली निवासी शिक्षक अनिल मिश्रा का पुत्र मोहित मिश्रा (27) शनिवार की शाम तकरीबन 09:00 बजे अपने दोस्त रवि के साथ कार में सवार होकर मेडिकल की ओर जा रहा था। इसी बीच मोहित ने जीवनशाह तिराहे पर एक बाइक सवार को कार सवारों से झगड़ते हुए देखा। बीच सड़क पर झगड़ा होने की वजह से ट्रैफिक जाम था। मोहित कार से उतरकर झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने पहुंचा।

विज्ञापन


बाइक सवार मोहित से उलझ गया। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई होने लगी, इसी बीच बाइक सवार ने फायर कर दिया, जो मोहित के पेट में लगा और बाइक सवार घटनास्थल से बेखौफ अंदाज में निकल गया। घायल मोहित को इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक हाथ खाली है। भीड़भाड़ के बीच सरे राह हुई इस घटना से शहर में सनसनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें