फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर से टकराने पर युवक की मौत, सिर में गहरी चोट आ जाने से मौके पर तोड़ा दम

Sat, 18 Apr 2026 03:06 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी-शिवपुरी हाईवे पर जैसे ही बाइक सवार डगरवाह गांव के पास महादेव पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मेंद्र का सिर फट गया। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-शिवपुरी हाईवे पर रक्सा के डगरवाह गांव के पास शुक्रवार देर रात करैरा (शिवपुरी) के बरसेड़ी गांव निवासी धर्मेंद्र जाटव (29) की मौत हो गई। शुक्रवार शाम अपनी बहन के घर से वह लौट रहा था। पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। जोरदार भिड़ंत होने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र जाटव निजी काम करता था। उस पर गांव के कुछ लोगों का 12 हजार रुपये कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए धर्मेंद्र अपनी ताऊ की बेटी राजो बाई से पैसा लेने प्रेमनगर के पुलिया नंबर नौ उसके घर आया था। शाम करीब सात बजे पैसे लेकर गांव लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि झांसी-शिवपुरी हाईवे पर जैसे ही वह डगरवाह गांव के पास महादेव पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मेंद्र का सिर फट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट आ जाने से उसकी मौत हो गई। रक्सा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रक्सा उदय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

दो भाइयों में बड़ा था धर्मेंद्र
धर्मेंद्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में मां मानको बाई, पत्नी धनवंती समेत बेटी महक एवं परी हैं। बेटा आरव सबसे छोटा है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें