फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेतवा विहार में जल्द मिलेगी फ्लैट या डुप्लैक्स की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बूढ़ा पर स्थित बेतवा विहार कॉलोनी में जल्द ही लोगों को फ्लैट या डुप्लैक्स की सौगात मिल सकती है। चार एकड़ भूमि पर झांसी विकास प्राधिकरण इसका निर्माण करवाएगा। जेडीए की कोशिश कम कीमत पर लोगों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की है।

बालाजी मार्ग स्थित ग्राम बूढ़ा में 38.71 हेक्टेयर जमीन पर बेतवा विहार कॉलोनी को विकसित किया गया है। यहां पर अलग-अलग प्रकार के 914 भूखंड आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा 20240 वर्ग मीटर जमीन पर चार मंजिला इमारत में टू-बीएचके और थ्री-बीएचके फ्लैटों का भी निर्माण कराया गया है। अभी यहां पर करीब चार एकड़ भूमि खाली पड़ी है। आवासों की बढ़ती मांगों को मद्देनजर रखते हुए झांसी विकास प्राधिकरण ने बेतवा विहार में फ्लैट या फिर डुप्लैक्स का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। अगर जेडीए यहां पर डुप्लैक्स का निर्माण करवाता है तो 70 से 80 बन सकते हैं। वहीं, बहुमंजिला इमारत का निर्माण करवाता है तो अलग-अलग टावरों में 250 से अधिक फ्लैट बन सकते हैं। इसके लिए जेडीए उपाध्यक्ष ने टीम को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। जेडीए की टीम लोगों की जरूरत के अनुसार क्षेत्रफल, लागत आदि की रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद फ्लैट या फिर डुप्लैक्स के निर्माण किया जाएगा। साथ ही लागत भी तय होगी।
विज्ञापन




फेज-2 को भी विकसित करने की तैयारी



झांसी-ग्वालियर हाईवे पर बेतवा विहार फेज-2 को भी विकसित करने की तैयारी है। यहां पर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल या फिर चार सितारा होटल खुल सकता है। इसका डिजाइन बनाने का काम जारी है। यहां पर भी आवासीय सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


वर्जन..



बेतवा विहार में काफी जमीन खाली पड़ी है। यहां पर बहुमंजिला इमारत या फिर डुप्लैक्स का निर्माण कराया जाना है। टीम की रिपोर्ट आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें