फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों से वसूली करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पत्रकार बनकर पीड़ितों से वसूली करने वाले एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। माफी मांगने व रुपये लौटाने के बाद मामला रफा दफा हो गया। एसएसपी ने नवाबाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना मऊरानीपुर इलाके में रहने वाली एक महिला एक सप्ताह पहले अपनी फरियाद लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। वह बाहर बैठी अंदर जाने का इंतजार कर रही थी, तभी एक युवक ने पत्रकार बनकर पुलिस से कार्रवाई कराने की बात करते हुए एक हजार रुपये ले लिए। इसी दौरान टहरौली इलाके में रहने वाली एक अन्य महिला से भी रकम ले ली। शनिवार को दोनों महिलाएं पुन: एसएसपी कार्यालय पहुंच गई, जहां कार्रवाई न होने की बात करते हुए रुपये वापस मांगने लगीं। इसी बीच लोगों ने युवक को पकड़ लिया। मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। युवक द्वारा माफी मांगने और रुपये वापस देने के बाद मामला निपटा। इस प्रकरण में संयुक्त मीडिया क्लब के अध्यक्ष रामनरेश यादव ने एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें