फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने साइकिल सवार युवक को रौंदा

विज्ञापन
yong lad died in road accident - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बरुआसागर/धमनाखुर्द। बरुआसागर थानाक्षेत्र के ग्राम शक्ति भैरव तथा धवारा के बीच एक बस ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने टहरौली-घुघुवा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम शक्ति भैरों जिला निवाड़ी मध्य प्रदेश निवासी दीपू पुत्र सरमन साइकिल से गांव गांव जाकर सब्जी बेचता था। बृहस्पतिवार को वह दोपहर करीब एक बजे ग्राम धवारा से सब्जी बेचकर वापिस अपने गांव शक्ति भैरो जा रहा था, तभी झांसी से टहरौली जा रही एक बस ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने टहरौली-घुघुवा मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी बृजनेश सिंह से सरपंच जयपाल सिंह व ग्रामीणों ने वार्ता कर मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। थाना प्रभारी का आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीण सड़क से हटे। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें