फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टर का कार्य बहिष्कार जारी, बंद करा दिए पर्चा काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नीट काउंसलिंग जल्द कराने को लेकर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार जारी है। शुक्रवार को आपातकालीन छोड़कर सभी सेवाएं जूनियर डॉक्टरों ने बंद कर दीं। मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। हालांकि, कुछ सीनियर डॉक्टरों ने सादे पर्चे पर मरीजों को दवाएं लिखीं।
विज्ञापन

नीट काउंसलिंग में हो रही देरी के विरोध में जूनियर डॉक्टरों का पिछले शनिवार से कार्य बहिष्कार जारी है। मामला कोर्ट में लंबित होने के चलते सरकार भी फैसला नहीं ले पा रही है। अब सुनवाई की अगली तारीख जनवरी में है। मेडिकल कॉलेज के जेआर नीट काउंसलिंग जल्द कराने की मांग कर रहे हैं। इसके विरोध में पिछले शनिवार से जूनियर डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर रखा है। शुक्रवार की सुबह पर्चे काउंटर खुले हुए थे। 92 मरीजों के पर्चे बन भी गए मगर फिर जूनियर डॉक्टरों ने जबरन काउंटर बंद करा दिए। इससे मरीजों को बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा। जो मरीज सीनियर डॉक्टरों के पास पहुंच गए, उनमें से कुछ को डॉक्टरों ने सादे पर्चे पर दवाएं लिख दीं। वहीं, शाम को जूनियर डॉक्टरों ने गेट नंबर तीन से एक तक कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें