फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी मतदान केंद्रों पर होगी महिला कर्मचारियों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा चुनाव में 900 महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनकी तैनाती दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों में नहीं की जाएगी, बल्कि शहरी बूथों पर इन महिला कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव में केंद्र व राज्य के अलग-अलग विभागों के 9,020 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 900 महिला कर्मचारी हैं। इन महिला कर्मचारियों की ड्यूटी चारों विधानसभाओं के नगरीय क्षेत्रों में स्थित बूथों पर की जाएगी। इसके अलावा महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा में दो-दो महिला बूथ बनाए जा रहे हैं। इन बूथों पर पीठासीन अधिकारियों से लेकर मतदान कार्मिक तक महिलाएं होंगी। बबीना विधानसभा में ये बूथ शाहलाल चंद्र जैन आदर्श जूनियर हाईस्कूल चिरगांव व बड़ागांव इंटर कॉलेज, झांसी नगर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षा भवन व बुंदेलखंड महाविद्यालय, मऊरानीपुर में नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा गरौठा विधानसभा में प्राथमिक विद्यालय प्राचीन एरच व कन्या प्राथमिक विद्यालय प्राचीन गुरसराय में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें