फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को हराने के लिए जागरूक कर रहीं महिला कांस्टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसराय। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के खात्मे के लिए महिला पुलिस कर्मचारियों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। गुरसराय थाने में तैनात महिला पुलिस कर्मी कोरोना महामारी से निपटने के लिए आम जनता की सहयोगी बनीं हैं। कामकाज निपटाने के बाद आम जनमानस को जागरूकता का पाठ पढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं । इन सभी का कहना है कि सभी को एकजुट होकर इस बीमारी से बचाव के लिए सचेत करने की आवश्यकता है। यदि थोड़ी भी लापरवाही बरती जो पूरे समाज को बहुत बढ़ा नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसी विषम परिस्थितियों में पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य करने में लगी हैं। लॉकडाउन के दौरान कई बार तो भूखे प्यासे रहकर अपने कर्तव्यों का पालन इन महिला पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया।
विज्ञापन

जान है तो जहान है. घरों से तभी निकलें जब कोई बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य हो। बगैर किसी कार्य से निकलने वालों को जागरूकता का पाठ पढ़ा कर उन्हें रोकें और सहयोगी बनें। प्रतिभा पाटिल
तीन माह की अपनी बेटी आश्वी को लेकर अपनी ड्यूटी पर आकर समाज के लोगों को हर परिस्थितियों में लॉकडाउन का पालन करने को कहा। कोरोना से डरने की नहीं लड़ने की जरूरत है। प्राची सिंह
विज्ञापन

इस महामारी से बचने को लेकर लोगों को सचेत करने में लगे हैं। गश्त के दौरान बिना मास्क लगाये युवकों को रोककर इस गलती के लिए समझाते हैं। गरीबों तक खाना भी पहुंचा रहे हैं। प्रीति जादौन
लॉकडाउन के दौरान आफिस में बैठकर भले ही ड्यूटी दी जा रही है लेकिन यहां आ रहे लोगों को अपने घरों में रहकर सामुदायिक दूरी बनाकर रहने के लिए जागृत कर रहे हैं। रत्ना सिंह
महामारी के दौरान हम लोग सेवा के लिए पूर्ण तरह से तत्पर हैं। ड्यूटी के दौरान क्षेत्र से निकल रहे लोगों को रोक कर समझा कर घरों में रहने के सख्त निर्देश दिए जाते हैं। आरती यादव
कोरोना हारेगा हम सभी जीतेंगे लेकिन आम जनमानस अपने ही घरों में रहकर बचाव करें। अपने कर्तव्य का पूरी तरह पालन कर यदाकदा कहीं चार पांच लोग मिल भी जाते हैं। गुड़िया पटेल
सोशल मीडिया के माध्यम से अपने शुभचिंतकों, रिश्तेदारों, स्टाफ कर्मियों एवं परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक कर उनको लॉकडाउन पालन करने की अपील कर रहीं हूं। प्रतिमा चतुर्वेदी
थाने आ रहे आगंतुकों को महामारी के बचाव के साथ मास्क, सैनिटाइजर ए साबुन एवं सामुदायिक दूरी बनाकर रहने के लिए सबसे पहले कहा जाता है। युवा पीढ़ी को समझाने में मशक्कत करनी पढ़ती है। साधना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें