फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोको पायलट, सहायक लोको पायलट व टेक्नीशियन को ऑनलाइन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे के डीजल प्रशिक्षण केंद्र के अनुदेशक सभी 11 लॉबियों में कार्यरत लोको पायलट व सहायक लोको पायलट को ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स करा रहे हैं।
विज्ञापन

गाड़ियों के सुरक्षित संचालन के लिए वक्त- वक्त पर लोको पायलट व सहायक लोको पायलटों को रिफ्रेशर कोर्स कराया जाता है, जिसमें नए दिशा निर्देशों व अन्य पाठ्यक्रम की जानकारी दी जाती है। लॉकडाउन में रिफ्रेशन कोर्स कराना संभव नहीं हो पा रहा है। लॉकडाउन की खुलने की जगह घर कर्मचारियों को घर बैठे की कोर्स कराया जा रहा है। इसमें झांसी के डीजल प्रशिक्षण केंद्र के अनुदेशक उत्तर मध्य रेलवे की सभी 11 लॉबियों पर कार्यरत लोको पायलट व सहायक लोको पायलट को 16 अप्रैल से ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स करा रहे हैं। इसमें झांसी मंडल के 31, आगरा के 17 व प्रयागराज मंडल के 37 कर्मचारी शामिल हैं। साथ ही, सीएंडडब्लू विभाग में भर्ती हुए नए टेक्नीशियन को भी ऑनलाइन कोर्स करा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों के प्रशिक्षक पीपीटीए एनीमेशन एवं लेक्चर के द्वारा समझा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें