फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी के मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

दतिया। थाना कोतवाली पुलिस ने महिला व पुरुषों को सेनेटरी पैड पैक कर हर महीने सैलरी देने का वादा कर धोखाधड़ी में महिला व पुरुष को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। दोनों ने नौकरी देने के नाम पर कई लोगों से 5585 रुपये लिए थे। आरोपियों ने पहले उप्र के लोगों को अपना निशाना बनाकर उनसे रुपये ठग लिए। इसके बाद आरोपियों ने मप्र के दतिया में भी कई लोगों ने निशाना बनाकर उनसे रुपये ठगे।
दतिया निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने ठग व उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर उनके पास से कार, सेनेटरी पैड व अन्य सामान जब्त किया है। मालूम हो कि दतिया के हनुमानगढ़ी निवासी आजाद सिंह ने उप्र निवासी चंद्रशेखर वर्मा तथा अखिलेश कुमारी राजपूत के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर रुपये हड़पने का मामला धारा 420 के तहत दर्ज कराया था। पुलिस ने टीमों का गठन कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की। पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि आरोपियों को भांडेर रोड पर देखा गया है। पुलिस ने गाड़ी सहित उनको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम चंद्रशेखर वर्मा निवासी (34) पुत्र पन्नालाल वर्मा निवासी किलौआ पनवाड़ी जिला महोबा उत्तर प्रदेश व अखिलेश कुमारी राजपूत (30) निवासी ग्राम सराय कला जिला एटा उत्तर प्रदेश बताए।
विज्ञापन

आरोपी चंद्रशेखर कक्षा ग्यारहवीं फेल है। उसने एक कंपनी का गठन किया गया जिसका पता दिल्ली का दिया गया। उसके साथ अखिलेश कुमारी भी जुड़ गई। दोनों ने मिलकर सीधे साधे लोगों को निशाना बनाना प्रारंभ किया। आरोपियों ने गुरसराय जिला झांसी उप्र में एक किराये का मकान लेकर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं से 55585 की राशि लेकर उन्हें एक पैकिंग मशीन तथा कुछ सेनेटरी पैड दिए। उन्हें बोला गया कि हर महीने पेड़ पैकिंग कर वापस कंपनी को देने पर उसके बदले में 8000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आरोपियों ने हजारों लोगों से पैसा एकत्र किया और भाग गए। इस संबंध में गुरसराय के विवेक कुमार गुप्ता, वंदना सहित कई अन्य लोगों ने गुरसराय थाने में शिकायत की थी। दोनों आरोपियों ने गुरसराय के बाद झांसी, जालौन, कोंच आदि स्थानों पर भी लोगों के साथ ठगी की। दोनों ने दतिया में आजाद सिंह सिसोदिया से ठगी की।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से यह सामान जब्त हुआ
पुलिस ने आरोपियों के पास से लेडीज अल्ट्रा पैड 80, अल्ट्रा थिन पैड 90, बिना पैकिंग पैड 175, पाउच सेनेटरी पैड दो किलोग्राम, परिचय पत्र 50, सीलिंग मशीन 14 तथा कार जब्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें