झांसी। पूर्व महापौर किरण वर्मा बुकसेलर को भाजपा के अनुसूचित मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नवगठित कार्यकारिणी में उनको आठ उपाध्यक्षों में जगह दी गई है। पूरे प्रदेश में झांसी से सिर्फ किरण वर्मा को ही टीम में शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया की ओर से जारी सूची में किरण वर्मा के अलावा शिवतपस्या पासवान, बेचन राम, रवींद्र मोल्हू, यशवीर धोबी, अनुराग मंझवार, रंजीत रातव, शिवनारायण सोनकर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन पर भाजपा नेताओं ने हर्ष जताते हुए उनको शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व महापौर किरण वर्मा ने प्रदेश नेतृत्व को नई जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए चुनौतियों पर खरा उतरने की बात कही है।