फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर जागरूक करने वाले विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ की ओर से चलाए गए कोविड विजेता टेलीकॉलिंग प्रोग्राम में सहयोग देने वाले कोरोना विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। झांसी समेत दस जिलों में ये जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कोविड की दूसरी लहर में मरीजों का मानसिक तनाव और भय कम करने के लिए कोविड से जंग जीत चुके विजेता आगे आए। कोविड विजेता टेलीकॉलिंग प्रोग्राम के जरिए कोविड विजेताओं ने फोन के जरिए होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की जिज्ञासाओं को सुना। साथ ही शंकाओं का समाधान किया। झांसी से सात कोविड विजेताओं ने इस प्रोग्राम में हिस्सा लिया। इन्होंने 317 कोरोना मरीजों से बात कर योग से संबंधित वीडियो साझा करने, सामाजिक भेदभाव, मानसिक तनाव से बाहर निकलने में भी मदद की। पहले चरण में डॉ. नीति शास्त्री, एसीएमओ डॉ. एनके जैन, सोनम राठौर ने कोरोना से ग्रसित मरीजों को जागरूक किया। वहीं, इसके अलावा डॉ. रिचा व्यास, डॉ. सतीश चंद्र, डॉ. प्रतीक गुबरेले, रविंद्र, अंजलि श्रीवास्तव ने भी लोगों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें