फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर देख लेंगे, कुर्सी से हटवा देंगे... जैसी धमकियां देते हैं यूनियन नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे अधिकारी संगठन ने नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ व नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अधिकारियों का आरोप है कि यूनियन पदाधिकारी ऐसे कार्य कराना चाहते हैं जो रेल हित में नहीं है। वह धमकाने, असंवैधानिक व अभद्र व्यवहार करते हैं। बाहर देख लेंगे, कुर्सी से हटवा देंगे... जैसी धमकियां देते हैं। संगठन ने लिखित माफी मांगने के बाद ही यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अधिकारी संगठन की अध्यक्ष करुणेश श्रीवास्तव व सचिव अमित गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यूनियन पदाधिकारियों के कृत्य की चर्चा की गई। मुख्य कारखाना प्रबंधक आरडी मौर्या व उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर गौरव यादव ने आरोप लगाया कि 15 नवंबर को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने बाहर देख लेने, निपटा देने तथा कुर्सी से हटवा देने की धमकी दी।
सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 16 नवंबर को शाखा सचिव संजीवन राय ने असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग कर धमकी दी। वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर मयंक शांडिल्य का आरोप है कि नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन एसी/ डीजल शाखा के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने 11 नवंबर को उनको जान से मारने की धमकी व अर्थी निकालने तथा मनगढंत आरोप भरे नारे लगाए।
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ किसी भी पदाधिकारी ने अभद्रता नहीं की है। कोई सबूत नहीं है। यूनियन पदाधिकारियों का कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता करने का अधिकार है। बातचीत तो करना ही पड़ेगी।
रामकुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ।
अफसर कर्मचारियों की समस्याओं को दूर नहीं करना चाहते हैं। अपने बचाव के लिए वह यह सब कर रहे हैं। सारे आरोप तथ्यहीन व बेबुनियाद हैं। वह यूनियन दायरों के तहत ही कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करते हैं
बृजमोहन, अध्यक्ष, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन डीजल/एसी शाखा।
यह भी जानिए
झांसी रेल मंडल में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ व नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन मान्यता प्राप्त यूनियन हैं। साथ ही अलग-अलग संवर्ग की पांच से अधिक एसोसिएशन हैं। यह यूनियनें मंडल के 22 हजार कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें