झांसी। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि यदि सरकार बनती है तो युवाओं को नौकरियां तो देंगे ही, साथ ही परीक्षार्थियों को फॉर्म भरने के लिए पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने ये बात कही।
पार्टी की ओर से जारी घोषणापत्र में किए गए वादों का जिक्र करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालयों, कॉलेजों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरेंगे। परीक्षा के दौरान यदि किसी प्रकार की भर्ती में लापरवाही पाई जाएगी तो अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला भी बोला। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, राजेंद्र रेजा, राजेंद्र सिंह यादव, नरेश चंद बिलहटिया, अखलाक मकरानी, नफीस मकरानी, जितेंद्र भदौरिया, अभिषेक कनौजिया, भारतेंदु तिवारी, अभिषेक दीक्षित मौजूद रहे।