फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में 50 फीसदी पुरुष खा रहे तंबाकू औैर 11 प्रतिशत शराब के शौकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बालिग होने से पहले भी झांसी में ज्यादातर किशोर-किशोरियां नशे के लती हो रहे हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (एनएफएचएस) की रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है, वो चौंकाने वाला है। 15 से 54 साल तक की उम्र वाले लगभग 50 फीसदी पुरुष तंबाकू का सेवन करते मिले हैं, जबकि, 11 फीसदी शराब पीते हैं। 10.1 फीसदी किशोरियां व महिलाएं भी तंबाकू खा रही हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पहले ही एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट जारी की गई है। 15 साल के किशोर-किशोरियों से लेकर 54 साल तक के लोगों पर शराब और तंबाकू के सेवन को लेकर सर्वे किया गया। सर्वे के मुताबिक जिले में 15 से 54 साल के 49.5 प्रतिशत पुरुष तंबाकू का सेवन करते पाए गए। जबकि, 11 फीसदी ने शराब का सेवन करने की बात स्वीकार की। तंबाकू खाने के मामले में किशोरियां और महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। इस उम्र की 10.1 फीसदी किशोरियों/महिलाओं के तंबाकू का सेवन करने की बात सामने आईं। हालांकि, शराब पीने के मामले में अभी ये आंकड़ा बेहद कम है। 0.3 प्रतिशत ही किशोरियां-महिलाएं शराब का सेवन करने वाली मिली हैं।
प्रदेश के आंकड़ों से भी बदतर झांसी के हालात
तंबाकू और शराब के सेवन करने के मामले में प्रदेश के आंकड़ों से भी बदतर झांसी के हालात हैं। प्रदेश में 15 से 54 साल तक के 34.7 प्रतिशत पुरुष, 6.5 फीसदी महिलाएं तंबाकू खाती हैं। जबकि, 13.2 फीसदी पुरुष और 0.3 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं।
विज्ञापन

ये हो सकता है खतरा
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. रामबाबू सिंह ने बताया कि शराब पीने से युवा हाइपरटेंशन का शिकार हो जाते हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। हाई ब्लडप्रेशर से शरीर में रक्त संचार करने वाली नलिकाओं पर दबाव पड़ता है। इससे या तो रक्त नलिकाएं अवरुद्ध हो जाती हैं या कमजोर हो जाती हैं। जिससे ह्रदय या दिमाग को नुकसान पहुंचता है। हाई ब्लड प्रेशर से स्ट्रोक, हार्ट अटैक, किडनी, आंखों की रोशनी में खराबी हो सकती है। वहीं, धूम्रपान और तंबाकू खाने से कैंसर हो सकता है। दिल, उच्च रक्तचाप, एसिडिटी, अनिद्रा आदि बीमारियां हो सकती हैं।
किसी भी प्रकार का नशा स्वस्थ जीवन में सबसे बड़ी रुकावट है। ये शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे के पहले अनुभव से बचने के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। एनएचएम द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

- आनंद चौबे, मंडलीय परियोजना प्रबंधक, एनएचएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें