फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को दी ऐसी मौत: कमरे में बंद कर पत्नी ने 10 मिनट तक बेरहमी से पीटा, मिन्नतों के बाद खोला दरवाजा, पूरा मंजर देख हर कोई सन्न

Thu, 21 Apr 2022 04:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी में पत्नी ने पति को कमरे में बंद करके 10 मिनट तक लाठी से पीटा। गांव वालों ने आकर कसम दिलाई तब जाकर उसने गेट खोला। इसके बाद घायल पति को वह उठाने भी नहीं दे रही थी। पुलिस आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी पत्नी रमाकांति व मृतक पति पुष्पेंद्र (फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी में पत्नी ने लाठी से पीटकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। वह कमरा बंद करके करीब 10 मिनट तक पति को लाठी से पीटती रही। परिजनों के कहने पर भी कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जब गांव वालों ने आकर उसे कसम दिलाई तब जाकर गेट खोला। इसके बाद पत्नी घायल पति को उठाने नहीं दे रही थी। किसी तरह गांव वालों ने उसे समझाकर घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

सात साल पहले दोनों ने खाईं थीं साथ जीने मरने की कसमें 
झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र के बाबई गांव निवासी पुष्पेंद्र अहिरवार पुत्र बृजलाल अहिरवार की शादी करीब सात साल पहले जालौन के मरगाय गांव निवासी रमाकांति से हुई थी। छोटे भाई राघवेंद्र सागर ने बताया कि बड़ा भाई पुष्पेंद्र शराब पीता था। इसको लेकर पत्नी के साथ उसका झगड़ा होता था। बुधवार रात करीब आठ बजे पुष्पेंद्र शराब पीकर आया था। इसी बात को लेकर उनका पत्नी के साथ झगड़ा हो गया।

महिला ने कुंडी बंद करके पति को बेरहमी से पीटा
घटना के समय छोटा भाई राघवेंद्र गांव में कहीं गया हुआ था। उसकी पत्नी रितू घर पर थी। इस बीच रमाकांति ने कमरे की कुंडी बंद करके पति पुष्पेंद्र पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किए। चीख-पुकार सुनकर देवरानी रितू ने गेट खोलने के लिए कहा तो उसने एक नहीं सुनी। सूचना पर छोटा भाई भी वहां पहुंच गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गए। करीब 10 मिनट बाद गेट खोला तो पुष्पेंद्र गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज के दौरान पुष्पेंद्र की गुरुवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोपी महिला ने यहां तक की है पढ़ाई
पुष्पेंद्र बीएड की पढ़ाई कर रहा था। जबकि रमाकांति बीए पास है। पुष्पेंद्र के पिता मैनपुर में सरकारी टीचर है। मां रामकली की करीब सात साल पहले मौत हो चुकी है। पुष्पेंद्र की तीन शादीशुदा बहनें भी हैं। दोनों भाई और उनकी पत्नी गांव में रहती थीं। पति की मौत के बाद अब आरोपी पत्नी थाने में बैठकर रो रही है। पुष्पेंद्र की चार साल की एक बेटी काव्या है। पूरा मामला सुनने के बाद हर कोई हैरान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें