फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: गोविंद सागर बांध के गेट के पास मछली पकड़ते समय गेट खुलने से पानी में बह गया युवक, खोजबीन में जुटी टीम

Sun, 28 Jul 2024 10:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

पानी बह गए युवक की पहचान शहर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी इदरीस उर्फ जानी (28) पुत्र बफ़ाती के रूप में हुई। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
इदरीस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंद सागर बांध के निचले क्षेत्र में नदी में मछली पकड़ रहा युवक बांध के गेट खुलने से शनिवार की देर शाम बह गया। पुलिस व प्रशासन युवक की खोजबीन में जुट हुआ है। 

विज्ञापन


शनिवार को चार दोस्त गोविंद सागर बांध के निचले क्षेत्र में दरवाजों से कुछ दूरी पर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान बांध के गेट खुल गए। जिससे नदी में अचानक पानी बढ़ गया। इस पर तीन युवक तो पानी से बाहर निकल आए। लेकिन एक युवक पानी मे फंस गया और तेज बहाव में बह गया। युवक के पानी मे बह जाने की सूचना पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। 

विज्ञापन

पानी बह गए युवक की पहचान शहर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी इदरीस उर्फ जानी (28) पुत्र बफ़ाती के रूप में हुई। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। रविवार की सुबह एसडीएम सदर चंद्रप्रताप सिंह व सीओ सदर अभय नारायण राय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र ने गोविंद सागर बांध के गेट बंद होने के बाद खोजबीन की। जिसमे नदी के किनारे युवक की बाइक व कपड़े रखे मिले।पुलिस सहित परिजन युवक की खोजबीन में जुटे हुए हैं।

सीजन में पहली दफा खुले माताटीला बांध के 20 गेट
इस मानसूनी सीजन में पहली दफा रविवार शाम को माताटीला बांध के 20 गेट खोलने पड़े। 20 गेट दो फुट की ऊंचाई पर खोलकर उनसे करीब 11000 क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा जा रहा है। बांध से पानी छोड़े जाने के साथ ही निचले इलाके के गांव को भी सतर्क कर दिया गया है। माताटीला बांध के अभियंता पंकज सिंह के मुताबिक बांध के गेट सोमवार तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें