बता दें, कुछ दिन पहले सकरार थाने में एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना सकरार थाने में तैनात दरोगा दिग्विजय पाल को सौंपी गई। दरोगा ने पीड़िता के पति से फोन पर ही पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान वह सामान्य मर्यादा भी भूला बैठा। पीड़िता के पति से एक के बाद एक कई अश्लील सवाल पूछे।
हद तो तब हो गई जब उसने पीड़िता और आरोपी में मिलीभगत की बात तक कह डाली। पीड़िता का पति इन सब बातों से अनभिज्ञता जताता रहा लेकिन, दरोगा उसकी बात सुनने को ही राजी नहीं था। करीब 5.49 मिनट लंबे ऑडियो में दरोगा पति से अश्लील सवाल पूछता सुनाई पड़ रहा है। एसएसपी राजेश एस के मुताबिक आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।