फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई लाइन टूटने से थमे रहे दो दर्जन ट्रेनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार की रात ललितपुर-तालबेहट के बीच रेलवे की ओएचई लाइन टूट गई। इससे झांसी की ओर आने वाली दो दर्जन गाड़ियां जहां-तहां खड़ी हो गईं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रेलवे का अमला बुधवार की देर रात तक लाइन दुरुस्त करने में जुटा रहा।
विज्ञापन

ललितपुर और तालबेहट स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर रात 9.45 बजे अचानक ओएचई लाइन टूट गई। इससे मुंबई, जबलपुर, इंदौर की ओर से चलकर झांसी की ओर आने वाली दो दर्जन गाड़ियां प्रभावित हो गईं। गाड़ियों को ललितपुर स्टेशन से आगे नहीं बढ़ने दिया जा सका। सूचना मिलने पर ललितपुर से पीछे के स्टेशनों पर भी गाड़ियों को जहां-तहां रोक दिया गया। गाड़ियों के इंतजार में झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ जमा रही। देर रात तक यातायात बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें