फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: किसानों की और बढ़ सकती है चिंता, आज ओरेंज अलर्ट जारी, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

Sat, 04 Apr 2026 09:41 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया है। 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम के आज फिर से बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने की भी आशंका है। इससे किसानों की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बृहस्पतिवार की देर रात से बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट तो आई लेकिन किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया है। 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ आदित्य सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ दोबारा से सक्रिय हुआ है, इसलिए आज बिजली गिरने की आशंका है। तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि लगातार बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। शनिवार को अलर्ट के कारण उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि जिन्होंने फसल काटकर गट्ठर बांधने के बाद खेतों पर छोड़ रखा है, वह सुरक्षित स्थान पर रख दें वरना गट्ठर तेज हवा से उड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें