फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बेटी को मेडिकल कॉलेज छोड़ने आए पिता की जेब से उड़ाए 44 हजार, जेल चौराहा जाते समय ऑटो में हुई घटना

Sat, 04 Apr 2026 09:32 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

पैसा गायब होने पर भुक्तभोगी ने नवाबाद थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी के जरिये आरोपियों को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली बेटी को छोड़ने आए पिता की अज्ञात बदमाशों ने जेब काटकर 44 हजार रुपये उड़ा दिए। पैसा गायब होने पर भुक्तभोगी ने नवाबाद थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी के जरिये आरोपियों को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन


महोबा के श्रीनगर निवासी जनार्दन सोनी ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च की सुबह करीब 10:45 बजे वह अपनी पुत्री डॉ. अंजलि सोनी को मेडिकल कॉलेज छोड़ने आए थे। बस स्टैंड से जेल चौराहा जाने के लिए वह ऑटो में बैठे। रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दाहिनी जेब काटकर उसमें रखे 44 हजार रुपये निकाल लिए। घर पहुंचने पर उनको घटना के बारे में मालूम चला। तुरंत उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव को कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें