फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम नए दीप नए जलाने वाले, जलकर वन ज्योति जला देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दीवाली के मौके पर बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान द्वारा रानी महल स्थित गोपीनाथ मंदिर में धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कवि कांशीराम ने धरती से माटी को ले लो नए बनाकर जलाओ, दिनेश गुरुदेव ने हम दीप नए जलने वाले, जलकर नव ज्योति जला देंगे, महेश राही ने हम दीप नए जलाने वाले, जलकर नव ज्योति जला देंगे। संध्या निगम ने मुस्कुराकर जलाओ खुशी के दिए, आग हर एक दिलों पर मेहरबान है। निहाल चंद ने रो चीख रही घरवाली, कैसी है ये दीवाली, राजेश तिवारी ने एक दीप जला देना राही, मत करना विश्राम, सुमन मिश्र ने दीवाली आई है खुशियों को लुटाने के लिए आदि कविताओं को पढ़ा। इस मौके पर प्रताप नारायण दुबे, बृजलता मिश्रा, बाला प्रसाद यादव, सुखराम चतुर्वेदी, जीपी वर्मा, मधुरेश आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन राजेश तिवारी ने एवं आभार रवीश त्रिपाठी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें