फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 को बंद रहेगी शहर की जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। माताटीला से बबीना होकर शहर में आने वाली मेन राइजिंग पाइप लाइन में 30 जनवरी को मरम्मत कार्य होगा। इस कारण उक्त तिथि में शहर और आसपास क्षेत्रों की जलापूर्ति ठप रहेगी। जल निगम ने लोगों से पानी भर कर रखने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

माताटीला बांध से मिलने वाला कच्चा पानी बबीना में जल शोधित होकर 110 एमएलडी की मेन राइजिंग पाइप लाइन के जरिये शहर तक आता है। भेल पावर हाउस के नजदीक इस पाइप लाइन में पानी लीकेज हो रहा है। पाइप लाइन की मरम्मत आवश्यक हो गयी है। जलनिगम पाइप लाइन की मरम्मत के लिए 30 जनवरी की सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक काम करेगा। उक्त कार्य के लिए पाइप लाइन को खाली किया जाएगा, जिसमें दोबारा पानी दौड़ाने में छह से आठ घंटे का वक्त और लग सकता है। इस कारण 31 जनवरी की सुबह भी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। उक्त कार्य के चलते झांसी महानगर, एमईएस, झांसी कैंट बोर्ड, बबीना, भेल, खैलार, यूपीएसआईडीसी, आरएसपीएल, बिजौली, रामनाथ सिटी, राजगढ़ व हंटर मार्ग की जलापूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी बबीना जलशोधन केंद्र के उपखंड अधिकारी आरके त्रिपाठी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें