झांसी। कोतवाली पुलिस ने बाहर ओरछा गेट इलाके मेें रहने वाले मध्य प्रदेश के दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश लंबे समय से फरार था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के फरार चल रहे इनामी बदमाश को थाना कोतवाली पुलिस ने बाहर ओरछा गेट कसाई मंडी निवासी सद्दाम कुरैशी को पकड़ा। आरोपी पर छतरपुर मेें लूट के मामले और श्योपुर के थाना ससईपुरा से पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में गिरफ्तारी न होने पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
एसएसपी ने बताया कि 26 जनवरी को चलाए गए अभियान के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील तिवारी व एसआई सरोत्तम सिंह ने पकड़ा। आरोपी पर कोतवाली समेत अन्य इलाकोें में मामले दर्ज हैं।