झांसी का किला देखने पहुंची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जाशोदाबेन ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन ने शनिवार को रानी लक्ष्मीबाई से जुड़े स्थलों को देखा। जिस स्थान से रानी ने किले से छलांग लगाई थी, उसे खुद इच्छा जताकर देखा। उन्होंने यहां रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म को भी देखा।
पीएम नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन शनिवार को सड़क मार्ग से उदयपुर से झांसी आईं। रक्सा में उनका भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरविंद राजपूत, जिला प्रतिनिधि बनमाली साहू, अनिल मिश्रा, राकेश राजपूत, चरण सिंह चौहान, संतोष खरे ने स्वागत किया। सर्किट हाउस में रामकिशोर साहू, मुकेश मिश्रा, मनमोहन गेड़ा, सुधीर सिंह ने स्वागत किया। यहां विश्राम करने के उपरांत वह शाम के वक्त किला भ्रमण करने पहुुंचीं।
वह 26 जनवरी को मऊरानीपुर जाएंगी। मऊरानीपुर के गौरव गेस्ट हाउस में सुबह दस बजे उनका स्वागत समारोह और दोपहर 12 बजे मेला ग्राउंड में आयोजित सामूहिक वंदेमातरम समारोह में हिस्सा लेंगी। शाम चार बजे गौरव गेस्ट में सम्मान समारोह में भाग लेंगी। 27 जनवरी को केदारेश्वर मंदिर में दर्शन उपरांत वह महोबा के लिए प्रस्थान करेंगी। 28 जनवरी को चित्रकूट से सड़क मार्ग से होकर ललितपुर दोपहर एक बजे पहुंचेंगी।